गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से अब तक 141 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 31, 2022 11:06 AM2022-10-31T11:06:34+5:302022-10-31T11:08:13+5:30

Next

रविवार गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया जिसमें 141 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। (फोटो: Twitter/ANI)

एक निजी कंपनी ओरेवा (Oreva) द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही 26 अक्टूबर को जनता के लिए फिर से खोला गया था। हालांकि पुल को नगरपालिका का ‘फिटनेस प्रमाणपत्र’ अभी नहीं मिला था। (फोटो: Twitter/ANI)

पीटीआई के अनुसार मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने कहा, ‘पुल को 15 साल के लिए संचालन और रखरखाव के लिए ओरेवा कंपनी को दिया गया था। इस साल मार्च में, इसे मरम्मत के लिए जनता के लिए बंद कर दिया गया था। 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर मरम्मत के बाद इसे फिर से खोल दिया गया था।’ (फोटो: Twitter/ANI)

गुजरात सरकार ने केबल पुल हादसे की जांच के लिए सोमवार एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा की। (फोटो: Twitter/ANI)

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद तत्काल व्यवस्था को सक्रिय किया गया और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा अन्य जगहों से भी टीमें मौके पर पहुंची। (फोटो: Twitter/ANI)

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, राजकोट पीडीयू अस्पताल और सुरेंद्रनगर सिविल अस्पताल के लगभग 40 डॉक्टरों ने मोरबी सिविल अस्पताल में घायलों का आपातकालीन उपचार शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। (फोटो: Twitter/ANI)