President Draupadi Murmu: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, सीजेआई एनवी रमण ने दिलाई शपथ

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: July 25, 2022 11:11 AM2022-07-25T11:11:56+5:302022-07-25T11:15:22+5:30

Next

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। (फोटो: ट्विटर)

इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल हुए। (फोटो: ट्विटर)

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी बन गई हैं। साथ ही वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं। (फोटो: ट्विटर)

द्रौपदी मुर्मू ने पिछले हफ्ते विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया था। (फोटो: ट्विटर)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संताल परिवार में हुआ था। (फोटो: ट्विटर)

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने सुबह दिल्ली के राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। (फोटो: ट्विटर)