भारत की सरजमीं पर Donald Trump ने रखा कदम, देखिए भव्य स्वागत की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 24, 2020 12:21 PM2020-02-24T12:21:54+5:302020-02-24T12:21:54+5:30

Next

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया।

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का भव्य स्वागत।

करीब 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रथम महिला और उनकी पत्नी मेलानिया पहुंची।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और मेलानिया का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

उन्होंने ट्रंप के विमान के उतरने के बाद गले लगाकर स्वागत किया।

अहमदाबाद के एयरपोर्ट सर्कल पर गुजरती लोक कलाकारों ने ट्रंप के स्वागत में अपनी नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।