दीपावली पर इन 8 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, ऐसा न हो दिवाली बीतने के बाद लगें पछताने

By ललित कुमार | Published: November 7, 2018 02:27 PM2018-11-07T14:27:28+5:302018-11-07T14:27:28+5:30

Next

पैसों से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए घर के आसपास रात में किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए।

अगर संभव हो सके तो दीपावली की रात किसी भी श्मशान में दीपक जला सकते हैं। इसके अलावा आप किसी खुली जगह या मंदिर में भी दीपक जला सकते हैं।

घर में आप जहां भी पूजा करते हैं वहां दिवाली की रात दीपक जरूर जलाएं और सुनिश्चित कर लें कि यह दीपक पूरी रात जले।

अपने घर में धन की वर्षा के लिए दिवाली की रात मुख्य दरवाजे के दोनों साइड दीपक जरूर जलाएं।

दीपावली की रात शिवलिंग पर चढ़ने वाले बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर में जो भी परेशानियाँ हों वो दूर हो जाती हैं।

दिवाली की रात में घर के आसपास किसी भी मंदिर में जाकर दीपक जरूर जलाएं। इससे सभी देवी-देवता खुश होंगे और आप पर उनकी कृपा रहेगी।

दीपावली के रात आप अपने घर के आंगन में भी दीपक जरूर जलाएं, लेकिन ध्यान रहें यह दीपक भी रातभर जलना चाहिए।

दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है, दीपक जलाने के बाद बिना पीछे देखे अपने घर वापस आ जायें।