लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले की 11वीं बरसी पर देवेन्द्र फड़नवीस ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 15:17 IST

Open in App
1 / 8
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मंगलवार को 26/11 हमले की 11वीं बरसी पर हमले में मारे गए 166 लोगों को श्रद्धांजलि दी। मुम्बई हमले की 11वीं बरसी पर दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन्स इलाके में पुलिस स्मारक स्थल पर आयोजित माल्यार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की।
2 / 8
फड़नवीस ने कहा, ‘‘ मैं 26/11 हमले के दौरान मुम्बई की रक्षा करने के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें उन पर गर्व है और राज्य की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’
3 / 8
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी शहीदों का श्रद्धांजलि दी। मुख्य सचिव अजोय मेहता, पुलिस माहनिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, मुम्बई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे और अन्य पुलिस अधिकारी और शहीदों के परिजन भी यहां मौजूद थे।
4 / 8
वहीं मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर मुम्बई हमले पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सेना, पुलिस के साथ आओ हम सब मिलकर देश की सुरक्षा हेतु अपना योगदान दे!’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादियों द्वारा मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 को किए गए घातक हमले में सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
5 / 8
6 / 8
गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादियों द्वारा मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 को किए गए घातक हमले में सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
7 / 8
आतंकवादी अजमल कसाब को इस दौरान जिंदा पकड़ा गया था, जिसे हमले के चार साल बाद 21 नवम्बर 2012 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 26/11 स्मारक पर माल्यार्पण किया।
8 / 8
टॅग्स :महाराष्ट्रशहीद दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?