लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: भारी बारिश, यमुना उफान पर, सड़कें बनी तालाब, गाड़ियां डूबीं, देखें तस्वीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2020 20:06 IST

Open in App
1 / 12
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, बारापुला फ्लाईओवर और निजामुद्दीन में बारिश हुई।
2 / 12
शहर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर लोगों को यातायात जाम और जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
3 / 12
मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट के बीच सफदरजंग वेधशाला ने 23.2 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं पालम में 35.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में लोधी रोड और रिज क्षेत्र में क्रमश: 23.6 मिमी और 44 मिमी बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 / 12
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर शुक्रवार को 204.41 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर के बहुत निकट है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुयी है।
5 / 12
दिल्ली वासियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है तो वहीं मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में कई जगह भारी बारिश सड़कों को दरिया बना सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। शहर में जनपथ, इंद्रप्रस्थ और मिंटो ब्रिज समेत कई हिस्सों में जलजमाव जैसी समस्या हुई। वहीं आईटीओ, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में जलजमाव की वजह से लोगों को यातायात जाम का भी सामना करना पड़ा।
6 / 12
पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, बारापुला फ्लाईओवर और निजामुद्दीन में बारिश हुई। शहर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘’वायुसेनाबाद में जलजमाव की वजह से एमबी रोड पर भारी यातायात है। साकेत से बदरपुर जाने वाले मोटरसाइकल सवारों को आउटर रिंग रोड रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।’’
7 / 12
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुराने रेल पुल पर शाम में पांच बजे जलस्तर 204.41 मीटर था जबकि सुबह नौ बजे जलस्तर 204.30 मीटर था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे यह 203.77 मीटर पर था।
8 / 12
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद हुई तकरीबन एक घंटे की बारिश ने कोहराम मचा दिया। दिल्ली-एनसीआर की 100 से अधिक गलियां और सड़कें पानी से लबालब नजर आईं, जिससे जगह-जगह जाम का नजारा आम है।
9 / 12
दिल्ली से सटे हापुड़ जिले के पिलखुवा में दुकानों में पानी घुस गया तो गाजियाबाद में गौशाला अंडरपास में युवक की डूबकर मौत हो गई। दरअसल, सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एक युवक का शव भी बाहर निकाला, जबकि एक युवक डूबकर जान गंवा बैठा, जिससे स्थानीय लोगों में खासा रोष है।
10 / 12
शुक्रवार सुबह पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण शाहदरा जीटी रोड, शास्त्री पार्क, वजीराबाद रोड, गांधी नगर पुश्ता रोड पर काफी जाम लग गया।
11 / 12
बारिश की वजह से दो पहिया वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर वाहन खड़ा करके साइड खड़े हो गए, इस वजह से पीछे वाले वाहन चालकों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है और जाम लंबा हो गया।
12 / 12
गत वर्ष 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है। निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था। वहीं 1978 में यह नदी अब तक के रिकॉर्ड जलस्तर 207.49 तक पहुंच गई थी। इसके बाद 2013 में जलस्तर 207.32 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीनॉएडाउत्तर प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?