दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 25, 2023 03:47 PM2023-06-25T15:47:07+5:302023-06-25T15:52:43+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि के दौरान रविवार सुबह आठ बजे तक 48.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता सौ फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार को शहर में सामान्यत: बादल छाये रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।