मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, तस्वीरों में जानें उनके बारे में ये खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2019 04:25 PM2019-08-17T16:25:38+5:302019-08-17T16:38:05+5:30

Next

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। यह जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है।

बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। नीलम शर्मा दूरदर्शन की बेहद ही जानेमानी चेहरा में से एक थीं।

पिछले 20 सालों से वो दूरदर्शन में कार्यरत थीं। उन्हें इस साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी।

दूरदर्शन पर ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, 'नारी शक्ति' सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया।

नीलम शर्मा की निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो चुके हैं।

लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि दूरदर्शन की सबसे परिचित चेहरों में से एक थीं नीलम शर्मा। उनको श्रद्धांजलि देते हैं।

टॅग्स :इंडियाIndia