फोनी तूफान के पुरी तट से टकराने के बाद ओडिशा का क्या है हाल, तस्वीरों में देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 3, 2019 11:35 AM2019-05-03T11:35:17+5:302019-05-03T11:35:17+5:30

Next

चक्रवाती तूफान 3 मई की सुबह ओडिशा के पुरी जिले में समुद्री तट से टकरा गया। जानकारों के अनुसार तूफान के ओडिशा समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटा रही।

इस तूफान के मद्देनजर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी।

तूफान के प्रचंड स्वरूप को देखते हुए काफी पहले से ही इसके लिए राहत और बचाव कार्य शुरू हो गये थे। तूफान के पहुंचने से पहले ओडिशा में राज्य सरकार ने 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। एनडीआरएफ समेत भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना भी लोगों की मदद में जुटे हैं।

तूफान के कारण प्रभावित इलाकों में भारी बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवा भी चल रही है।

तूफान के कारण प्रभावित इलाकों में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे ने बताया है कि करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं।

अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित होने की आशंका है।

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोगों के रहने के लिए लगभग 900 तूफान आश्रय स्थल पहले ही तैयार कर लिए गए हैं।