लाइव न्यूज़ :

क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी, 31 लोग बने शिकार, जानें पूरा मामला

By संदीप दाहिमा | Updated: October 12, 2022 15:24 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र के सोलापुर में 31 लोगों से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप के जरिये निवेश किया था। पुलिस ने शिकायतों के हवाले से यह जानकारी दी।
2 / 5
क्लाउड माइनिंग एक ऐसा तंत्र है, जो किराये के क्लाउड कम्युटिंग सर्वर का इस्तेमाल कर हार्डवेयर या संबंधित सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किए बिना ही बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को भुनाने की सुविधा देता है।
3 / 5
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘‘निवेशकों से सीसीएच क्लाउड माइनर ऐप और क्रिप्टो लेन-देन ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। उन्हें क्रिप्टो लेन-देन ऐप के जरिये अपनी भारतीय मुद्रा को डॉलर में परिवर्तित करने और सीसीएच क्लाउड माइनर ऐप में निवेश करने का लालच दिया गया था।’’
4 / 5
अधिकारी के मुताबिक, अब तक 31 लोगों ने पुलिस से संपर्क कर धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुछ निवेशकों को शुरुआत में भुगतान मिला था। पुलिस निरीक्षक उदयसिंह पाटिल ने कहा, ‘‘हमने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने लोगों को बेहतर मुनाफा मिलने का लालच देकर ये ऐप डाउनलोड करने और रकम निवेश करने को कहा था।
5 / 5
ये तीनों लोग सोलापुर में आभूषण के कारोबार से जुड़े हुए थे।’’ एक शिकायतकर्ता राम जाधव ने दावा किया कि उसने 4.28 लाख रुपये निवेश किए थे। जाधव के अनुसार, ऐप अब काम नहीं कर रहा और तीनों का कार्यालय भी बंद है।
टॅग्स :बिटकॉइनक्रिप्टो करंसीक्राइमCyber Wing of Mumbai Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्टबिहार: एक सनकी प्रेमिका ने मोहब्बत को मय्यत में बदला, प्रेम और प्रतिशोध की आग में ऐसी खौफनाक साजिश रची की हर कोई रह गया हैरान

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी