Coronavirus से बिहार को बचाने के लिए लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने छेड़ी जंग, जगह-जगह बांट रहें सैनिटाइजर और मास्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2020 01:56 PM2020-03-14T13:56:38+5:302020-03-14T14:03:41+5:30

Next

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोरोना वायहस से बिहार को बचाने में जुट गए है। (photo source: Tej pratap yadav twitter)

इस मुहिम की शुरुआत अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से की। सबसे पहले उन्हें मास्क पहनाया और ‘सैनेटाइजर’ की एक शीशी दी, जिसका उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने छोटे भाई को बचाना है।(photo source: Tej pratap yadav twitter)

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बड़े भाई की जिम्मदारी निभाते नजर आए। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं। (photo source: Tej pratap yadav twitter)

तेजस्वी यादव ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया। (photo source: Tej pratap yadav twitter)

राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि नालंदा जिले के राजगीर में पार्टी कार्यकर्ताओं की दो दिवस प्रशिक्षण कार्यशाला रद्द कर दी गई है। (photo source: Tej pratap yadav twitter)

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी अपना राज्यव्यापी दौरा ‘‘बिहार पहले, बिहारी पहले’’ रद्द कर दी है। पार्टी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। (photo source: ANI)

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 83 मामलों की पुष्टि हुई है।(photo source: Tej pratap yadav twitter)

इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है।(photo source: Tej pratap yadav twitter)

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ‘‘स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति उत्पन्न नहीं ’’ हुई है। (photo source: Tej pratap yadav twitter)