लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: फ्रांस ने वेंटिलेटर, जांच किट भारत को सौंपे, 20 करोड़ यूरो की वित्तीय सहायता, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2020 14:22 IST

Open in App
1 / 6
फ्रांस ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के तहत भारत को वेंटिलेटर, जांच किट और अन्य मेडिकल उपकरण सौंपे।
2 / 6
भारत में फ्रांस के राजूदत एमैनुएल लेनिन ने फ्रांसीसी वायुसेना के एक विशेष विमान से सहायता सामग्री यहां पहुंचने के बाद पालम एयर फोर्स स्टेशन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को मेडिकल उपकरण सौंपे।
3 / 6
फ्रांसीसी राजदूत ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रांस से आये कोविड-19 मेडिकल उपकरण इंडियन रेड क्रॉस महासचिव आर के जैन को सौंप कर खुश हूं। ’’
4 / 6
उन्होंने मेडिकल उपकरण सौंपे जाने की तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस ने इससे पहले भारत को फ्रांसीसी विकास एजेंसी से जरिये 20 करोड़ यूरो की वित्तीय सहायता भी दी है। ’’
5 / 6
फ्रांस दूतावास के एक बयान के मुताबिक फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैकों ने भारत को मेडिकल उपकरण दान में दिये जाने की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि मेडिकल सहायता पैकेज के तहत भारत को फ्रांस 50 ओरीसीस-3 वेंटिलेटर और 70 युवेल 830 वेंटिलेटर दान कर रहा है।
6 / 6
बयान में कहा गया कि फ्रांस द्वारा दान में दिये गये मेडिकल उपकरण में 50,000 अत्यधिक गुणवत्ता वाले सीरोलॉजिक जांच किट भी शामिल हैं।
टॅग्स :दिल्लीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीफ़्रांसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी