लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी: राजधानी के 79 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, तस्वीरों में देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2020 16:07 IST

Open in App
1 / 11
दिल्ली में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 110 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है।
2 / 11
अब राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2003 हो गई है। दिल्ली में  79 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जो पूरी तरह से सील है।
3 / 11
इन इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों का सर्वे करेंगे।
4 / 11
साथ ही पूरे इलाके को सेनिटाइज करने का काम भी किया जा रहा है।
5 / 11
वहीं 20 अप्रैल से लॉकडाउन-2 में दिल्ली में किसी तरह की कोई छूट नहीं रहेगी।
6 / 11
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (19 अप्रैल) को कहा कि दिल्ली सरकार कम से कम एक सप्ताह तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं देगी क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
7 / 11
साथ ही उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के दौरान ‘‘सबसे ज्यादा मार राष्ट्रीय राजधानी ने ही झेली है।’’
8 / 11
केजरीवाल ने कहा कि हाल में जो 736 नमूने एकत्रित किए गए, उनमें से 186 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और इनमें से किसी में लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। इन लोगों को भी पता नहीं था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
9 / 11
हालांकि, केजरीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है और सरकार एक हफ्ते बाद फिर से स्थिति का आकलन करेगी और देखेगी कि क्या छूट दी जा सकती है। 
10 / 11
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण ने रविवार को डेढ़ महीने के एक बच्चे की जान ले ली। देश में कोविड-19 से मरने वाला यह संभवत: सबसे कम उम्र का मरीज है। नवजात की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल से संबद्ध कलावती सरन बाल चिकित्सालय में हुई है।
11 / 11
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस