लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के लिए भारत तैयार: लॉकडाउन से देशभर में सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, तस्वीरों में देखें हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2020 15:17 IST

Open in App
1 / 6
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हो गए हैं जिनमें से 446 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, पूरा देश लॉकडाउन है।
2 / 6
जबलपुर संभागायुक्त रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर शहर में लगाये गये कर्फ्यू के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा दमोहनाका में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर में बनाये गये इंटीग्रेटेड कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। संभागायुक्त के साथ आईजी भगवत सिंह चौहान, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे।
3 / 6
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी।
4 / 6
देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है।
5 / 6
पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।
6 / 6
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोविड-19 के सबसे ज्यादा 95 मामले केरल से सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी नागरिक शामिल हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसजनता कर्फ्यू
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?