लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में आज आ सकते हैं 20 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: January 8, 2022 18:20 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि आज कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 20 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण की दर 19 प्रतिशत के आसपास होने की आशंका है।
2 / 5
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से किसी की मौत नहीं हुई है। जैन ने कहा कि बृहस्पतिवार को संक्रमण से जिन मरीजों की मौत हुई वे पहले से अन्य रोगों से पीड़ित थे।
3 / 5
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “इस बार अस्पताल में कम संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं और संक्रमण की गंभीरता भी कम है। दिल्ली में आज 19 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ लगभग 20 हजार मामले सामने आ सकते हैं।” उन्होंने कहा कि महामारी से मुकाबले के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।
4 / 5
जैन ने कहा, “इस समय अस्पताल में कम संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। इससे पहले जब दिल्ली में 17 हजार मामले सामने आए थे, तब प्रतिदिन दो सौ से ज्यादा मौतें हो रही थीं लेकिन इस बार कम मरीजों की मौत हो रही है। लोग अन्य बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं और उनकी जांच में संक्रमण पाया जा रहा है।” मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले इसलिए अधिक सामने आ रहे हैं क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में जांच ज्यादा हो रही है।
5 / 5
उन्होंने कहा प्रतिदिन लगभग एक लाख जांच की जा रही है। इसलिए मामलों की संख्या जांच के अनुपात में है।
टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?