लाइव न्यूज़ :

ठंड से जमा हिमाचल, पारा शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 19:09 IST

Open in App
1 / 5
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केलांग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम कार्यालय ने दी। (फोटो- ANI)
2 / 5
मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोई बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। इसके अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी रात में ठंड रही, कल्पा में तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, नारकंडा में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, मनाली में 0.1 डिग्री, कुफरी में 0.5 डिग्री, सराहन में 1 डिग्री, डलहौजी में 2.0 डिग्री, शिमला और सोलन में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (फोटो- ANI)
3 / 5
पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण हुए कई बार हिमस्खलन और भूस्खलन के कारण सोमवार शाम को राज्य में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। (फोटो- ANI)
4 / 5
पुलिस ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां 290 सड़कें अवरुद्ध हैं और पिछले 60 घंटे से बिजली नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्पीति घाटी में मोबाइल नेटवर्क बहाल किया जा रहा है। (फोटो- ANI)
5 / 5
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शिमला में 158, चंबा में 63, किन्नौर में 50, कुल्लू में 32, मंडी में सात और कांगड़ा जिले में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, मौसम कार्यालय ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की पीली चेतावनी जारी की है। (फोटो- ANI)
टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी