लाइव न्यूज़ :

Bihar polls: बिहार पहुंचे जेपी नड्डा, मां पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना, सीएम से मिले, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2020 19:39 IST

Open in App
1 / 9
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पटना में माँ पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना किए। बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की।
2 / 9
बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुजफ्फरपुर में पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची से मुलाकात की। भारत की तस्वीर बदलनी है तो बिहार की तस्वीर बदलनी है, आत्मनिर्भर बिहार बनाना है।
3 / 9
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा, जदयू एवं लोजपा का राजग गठबंधन एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा और शानदार जीत दर्ज करेगा।
4 / 9
पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘आत्मनिर्भर बिहार' अभियान की शनिवार को शुरुआत करते हुए नड्डा ने यह बात कही। नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प की अगुवाई बिहार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए करेगा। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
5 / 9
बिहार के फल, चाहे वो लीची हो, जर्दालू आम हो, आंवला हो, मखाना हो या फिर मधुबनी पेंटिंग्स हो, ऐसे अनेक उत्पाद बिहार के जिले-जिले में हैं जिनसे ‘वोकल फॉर लोकल’ की तर्ज़ पर बिहार को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए भाजपा ‘आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है।
6 / 9
दुनिया का करीब 90% मखाना बिहार का है। इसका वैल्यू एडिशन करना है, अच्छी मार्केटिंग करनी है, अनुसंधान करना है। कई लोग योजनाओं पर रोढ़ा अटकाने का काम करते हैं। जनप्रतिनिधियों की ये जिम्मेदारी है कि रुकावट को दूर करके, किसानों को इसका लाभ पहुंचाएं।
7 / 9
मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के मैदान में NDA का गठबंधन नीतीश जी के नेतृव में भाजपा और लोक जन शक्ति पार्टी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में विजयश्री हासिल करेंगे। सिविस सर्विसेज, मेडिकल, न्यायिक सेवा, सभी जगह बिहार के लोग हैं। बिहार लीडर रहा है। बिहार नई सोच लेकर चलने वाला है।
8 / 9
आत्मनिर्भर बिहार की ये यात्रा, बिहार की तस्वीर भी बदलेगा तकदीर भी बदलेगा और बिहार को मुख्यधारा में लाकर आगे खड़ा करेगा। आज केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी और बिहार में नीतीश कुमार जी राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम कर रहे हैं।
9 / 9
देश की सोच में परिवर्तन लाते हुए संदेश दिया कि ‘‘हम करेंगे, ये हो सकता है और होगा।’’ नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले किसने 18,000 गाँवों और ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने से मना किया था, किसने एलईडी बल्ब का वितरण करने से मना किया था, किसने महिलाओं को गैस कनेक्शन देने से मना किया था, किसने गरीबों का जन-धन खाता खुलवाने से मना किया था?
टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाजेपी नड्डानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानचिराग पासवानसुशील कुमार मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए