Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रियंका-राहुल को गले लगाया

By संदीप दाहिमा | Published: January 28, 2023 04:05 PM2023-01-28T16:05:35+5:302023-01-28T16:11:40+5:30

Next

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गले लगाया।

इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

खबरों की माने तो यात्रा श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके के पंथा चौक पर समाप्त होगी।