अंतरिक्ष से तेज रफ्तार में आज धरती की ओर आ रहा है एफिल टावर जितना बड़ा उल्का पिंड, बस कुछ घंटे बाकी

By पल्लवी कुमारी | Published: June 24, 2020 09:40 AM2020-06-24T09:40:50+5:302020-06-24T10:07:30+5:30

Next

अंतरिक्ष से आज (बुधवार 24 जून) तेज रफ्तार में धरती की ओर एक बहुत बड़ा उल्कापिंड (Asteroid) आ रहा है। इस उल्का पिंड की रफ्तार इतनी तेज है कि अगर ये धरती पर गिरे तो बड़ी तबाही मचा सकता है। यह एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।

इस एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) का नाम नासा के वैज्ञानिकों ने 441987 (2010 NY65) दिया है। ये स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से करीब तीन गुना और दिल्ली कुतुबमीनार से चार गुना बड़ा है। यहां तक कई रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका आकार पेरिस के एफिल टावर से भी बड़ा है।

इस उल्कापिंड की गति 13 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। करीब 46,500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह अंतरिक्ष आ रहा है। यानी यह एस्टेरॉयड 46,500 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है।

नासा (NASA) ने कहा है कि हालांकि ये एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) धरती से टकराएगा नहीं। नासा ने कहा है कि आज ये उल्कापिंड धरती से करीब 37 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा। बता दें कि अंतरिक्ष के लिए 37 लाख किलोमीटर की दूरी ज्यादा नहीं मानी जाती है।

नासा से साफ कर दिया है कि धरती को इस उल्कापिंड से कोई खतरा नहीं है। नासा (NASA) के मुताबिक वो सभी उल्कापिंड पृथ्वी के लिए खतरा है जो पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर की दूरी के अंदर निकलते हैं।

कुछ दिनों पहले भी अप्रैल 2020 में एक ऐसा ही उल्कापिंड धरती की ओर बढ़ा था लेकिन वह भी धरती से कुथ लाख किलोमीटर की दूरी से निकल गया था।

टॅग्स :नासाNASA