Assembly Election Results 2022: जनता ने सीएम और पूर्व सीएम को दिया झटका, हारे चुनाव

By संदीप दाहिमा | Published: March 10, 2022 04:10 PM2022-03-10T16:10:38+5:302022-03-10T18:58:43+5:30

Next

Punjab Election Results 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जनता ने दोनों सीटों से नकार दिया है, चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ा था।

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।

Punjab Election Results 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी विधानसभा से चुनाव हार गए हैं, अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपने अलग पार्टी बनाई थी।

Punjab Election Results 2022: मुख्‍यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल अपनी विधानसभा सीट लांबी से चुनाव हाल गए हैं।

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधानसभा क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गए हैं।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं।

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है।