मेगा रोड शो से पहले केजरीवाल और भगवंत मान ने मंदिर और गुरुद्वारे में लिया आशीर्वाद, जलियांवाला बाग में दी श्रद्धांजलि

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 13, 2022 02:51 PM2022-03-13T14:51:49+5:302022-03-13T14:54:40+5:30

Next

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। अपने शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए आम आदमी पार्टी रोड शो कर रही है।

रोड शो से पहले मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेका और पूजा अर्चना की।

अरविंद केजरीवाल और मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहर में रोड शो से पहले दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया।

रविवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा।