Agnipath protests: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, ट्र्रेन की बोगियों में लगाई आग, कही पुलिस चौकी फूंकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 17, 2022 04:17 PM2022-06-17T16:17:23+5:302022-06-17T16:19:59+5:30

Next

सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। (फोटो: ट्विटर)

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शुक्रवार को तीसरे दिन भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। (फोटो: ट्विटर)

प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। (फोटो: ट्विटर)

बलिया में प्रदर्शनकारी युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ एवं‘ अग्निपथ वापस लो’जैसे नारे लगाते हुए एक खाली ट्रेन में आग लगा दी और कुछ अन्य ट्रेनों में तोड़फोड़ की। (फोटो: ट्विटर)

प्रदर्शन के चलते 23 जून तक सभी जीआरपी के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। (फोटो: ट्विटर)

बिहार में अग्निपथ योजना के विरुद्ध छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए 5 स्टेशनों को बंद किया गया है. ये स्टेशन हैं  बिहटा,कुल्हड़िया, डुमराव, बिहिया, लखीसराय. ये सबई दिल्ली कोलकाता रूट पर पड़ते हैं। (फोटो: ट्विटर)

प्रदर्शनकारी की मांग है कि पुरानी सेना भर्ती को फिर से बहाल किया जाएगा। (फोटो: ट्विटर)