लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम नगर निगमः 21 साल की छात्रा बनीं सबसे कम उम्र की मेयर, रचा इतिहास, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2020 21:23 IST

Open in App
1 / 8
तिरुवनंतपुरम नगर निगम का कार्यभार संभालने के साथ ही 21 वर्षीय आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा मेयर बन गईं। इससे पहले उन्होंने इस पद के लिये हुए त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में जीत हासिल की।
2 / 8
कॉलेज की छात्रा और माकपा सदस्य आर्या को निगम परिषद के सभागार में कलेक्टर नवजोत खोसा ने पद की शपथ दिलाई। मेयर पद के लिये भाजपा नीत राजग और कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार उतारने का फैसला करने से मेयर पद के लिये सोमवार को चुनाव कराने की आवश्यकता हुई।
3 / 8
माकपा सदस्य को 100 सदस्यीय निगम में निदलीयों समेत 54 मत मिले। अभिनेता से नेता बने कमल हासन और उद्योगपति और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने राजेंद्रन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
4 / 8
अडानी ने ट्वीट किया,“तिरुवनंतपुरम और भारत की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन को बधाई। इस तरह युवा नेता राजनीतिक रास्तों को आकार देते हैं और दूसरों को अनुसरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह है अतुल्य भारत।”
5 / 8
हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में यहां के ऑल सेंट्स कॉलेज के बीएससी गणित के द्वितीय वर्ष की छात्रा राजेंद्रन ने शहर के मुदवनमुगल वार्ड से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 549 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को 51 सीटें, भाजपा को 34, यूडीएफ को दस सीटें और अन्य को चुनाव में पांच सीटें मिलीं।
6 / 8
राजेंद्रन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य कमेटी की सदस्य हैं और वाम दल की बाल शाखा बालसंगम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राजधानी शहर में अपशिष्ट प्रबंधन की होगी ।
7 / 8
उपलब्ध विवरण के अनुसार, अब तक सबसे कम उम्र की मेयर सबीता बेगम थीं जो कोल्लम निगम की मेयर थीं और जब वह 23 की थीं तब उन्होंने कार्यभार संभाला था।
8 / 8
साल 2006 में तमिलनाडु में तत्कालीन द्रमुक सरकार ने 24 वर्षीय रेखा प्रियदर्शिनी को सलेम का मेयर बनाया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 27 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के मेयर बन गए थे।  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?