बर्थडे स्पेशल: फैट से फिट होकर परिणीति चोपड़ा के बोल्ड अवतार ने उड़ा दिए थे सबके होश, इस फिल्म से किया था डेब्यू

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 22, 2018 12:34 PM2018-10-22T12:34:28+5:302018-10-22T12:34:43+5:30

Next

परिणीति चोपड़ा आज यानि 22 अक्टूबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। फैट से फिट होकर परिणीति ने बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार से सबके होश उड़ा दिए थे।

22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। लेकिन उन्होंने इस छवि से निकल पर आज सिने-जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से परी ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद फिर कभी परिणीति ने अपने जीवन में पीछे पलटकर नहीं देखा। परिणीति ने भले की ज्यादा बॉलीवुड फिल्में ना की हों लेकिन अपने चार्मिंग लुक को लेकर वो हमेशा पसंद की जाती हैं।

परिणीति ने 12th क्लास में टॉप किया था इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है।

फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की। लेकिन मंदी के चलते उनकी नौकरी चली गई। फिर वो 2009 में भारत आ गईं और यहां उन्होंने यश राज फिल्म बैनर में काम किया।

लाखों लड़कियों की तरह परिणीति भी बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की दिवानी हैं। परिणीति सैफ को एक समय में इतना पसंद करती थीं कि उनसे शादी करना चाहती थीं।

परीणीति एक अच्छी अभिनेता के अलावा एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं।

परीणीति ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में गाना भी गाया था।

परी का 'माना की हम यार नहीं' गाना काफी लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

हाल ही में परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' इन समय सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं