बर्थडे स्पेशल: 37 की हुईं अनुष्का शेट्टी, देखें बाहुबली की 'देवसेना' की दिलकश तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: November 7, 2018 08:27 AM2018-11-07T08:27:38+5:302018-11-07T08:27:38+5:30

Next

बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी का आज 37वां जन्मदिन है। साल 2005 में अनुष्का ने तेलुगू फिल्म 'सुपर' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी।

अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती के चर्चे दक्षिण भारत में तो बहुत होते रहे हैं लेकिन बाहुबली फिल्म के बाद से पूरा भारत उनकी सुंदरता की तारीफ़ करता है।

अनुष्का सबसे से चर्चा में बाहुबली के एक्टर प्रभास से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रही थीं।

हालांकि अनुष्का और प्रभास ने अपने लिंकअप की बात कभी मानी नहीं और करीबी दोस्त का स्टेटस मेंटेन रखा है।

बता दें भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली' में अनुष्का ने देवसेना का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में देवसेना किरदार को देख अनुष्का रातों रात दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी थी।

अनुष्का साउथ की कई फिल्मों लिंगा में (चेल्लामा), बाहुबली, बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न और रुद्रमादेवी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का शेट्टी 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के बाद 'भानुमती' फिल्म में नजर आई थीं।