बर्थडे स्पेशल: लारा दत्ता की इन खूबसूरत तस्वीरों देख आप भी हो जाएंगे कायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 16, 2018 03:53 PM2018-04-16T15:53:45+5:302018-04-16T15:53:45+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का आज जन्मदिन है।

वह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल, 1978 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था।

लारा के पिता पंजाबी और मां एंग्लो इंडियन हैं। उन्होंने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

जिस साल (2000) लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।

लारा अपने अब तक के करियर में हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

अपने करियर के आगाज के समय उनका नाम कईयों के साथ जुड़ा।

केली दोरजी से लेकर डीनो मोरिया तक और टाइगर वुड्स से लेकर महेश भूपति तक से लारा का नाम जुड़ा।

लारा ने ब्यूटी पेजेंट जीतने से पहले मॉडल और एक्टर केली दोरजी को डेट किया था।

मगर मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। दोनों लिव-इन में रहते थे।

'फिल्मी बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक केली के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लारा मॉडल डीनो मोरिया को भी डेट कर रही थीं।