लाइव न्यूज़ :

World Blood Donor Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस, क्या है इसकी थीम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2020 09:40 IST

Open in App
1 / 6
हर साल 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस (WBDD) इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को रक्तदान करने की जानकारी मिले और वो जागरूक हो सकें।
2 / 6
नियोजित उपचार और तत्काल हस्तक्षेप के लिए रक्त एक महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि रक्तदान करके आप न सिर्फ किसी और के जीवन को बचा रहे हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी सही रख रहे हैं।
3 / 6
कई शोधों में यह बात सामने आई है कि रक्तदान करने से लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की तारीख के पीछे का इतिहास नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टैनर का हैं। उन्हें एबीओ ब्लड ग्रुप सिस्टम (ABO blood group system) खोजने का श्रेय दिया जाता है।
4 / 6
विश्व रक्तदाता दिवस कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर मनाया जाता है जोकि 14 जून को मनाया जाता है। उन्होंने विभिन्न रक्त समूहों की खोज की थी। कार्ल द्वारा ब्लड ग्रुप्स की खोज करने से पहले विभिन्न ब्लड ग्रुप्स को जाने बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता था। इस खोज ने कार्ल लैंडस्टैनर को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार दिलाया था। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
5 / 6
कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 18 वर्ष की आयु के बाद आसानी से रक्तदान कर सकता है। रक्त देने वाले व्यक्ति को एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी आदि जैसे रोग नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही रक्तदान करने से पहले शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन भी होना चाहिए। रक्तदान हर 3 महीने में एक बार करना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर में आयरन की मात्रा को सही रखता है।
6 / 6
इस साल की थीम की बात करें तो यह 'सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स' है, जबकि अगर स्लोगन की बात करें तो वह है 'खून दो और दुनिया को स्वस्थ जगह बनाओ।' (फोटो सोर्स- एएफपी)
टॅग्स :रक्तदान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यदिल्ली स्टेट कैंसर संस्थानः डॉक्टरों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, दूसरा रक्तदान शिविर

स्वास्थ्यBlood donation rule: रक्त दान करने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसके जरूरी नियम

स्वास्थ्यरक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा हैः मुख्यमंत्री

स्वास्थ्यJharkhand: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ाया गया संक्रमित खून; सभी हुए HIV पॉजिटिव

स्वास्थ्यजीवनदान देने के समान है रक्तदान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम