लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के 28 नए जोखिम कारकों की खोज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2023 18:06 IST

Open in App
1 / 6
एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संघ ने कोविड-19 के 28 नए जोखिम कारकों की खोज की है, जिसके साथ ही ऐसे जोखिम कारकों की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि कई मानदंड यह निर्धारित करते हैं कि हम कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होंगे या नहीं।
2 / 6
उनमें हमारी उम्र और किसी भी पिछली या मौजूदा स्थिति के अलावा आनुवंशिक कारक भी शामिल हैं। बॉन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, जर्मनी के केर्स्टिन लुडविग ने कहा, 'आनुवांशिक जोखिम कारकों के बारे में जानने से वैज्ञानिकों को कारगर दवाएं विकसित करने और जोखिमों का बेहतर अनुमान लगाने में मदद मिलती है।'
3 / 6
हालांकि, इस प्रकार के जीन की पहचान करने के लिए, शोधकर्ताओं को रोगियों के विशाल समूहों की आवश्यकता होती है, जो शायद ही कभी एक ही समय में एक ही स्थान पर मिलें। यही कारण है कि महामारी की शुरुआत में ‘‘कोविड-19 होस्ट जेनेटिक्स इनिशिएटिव’’ (कोविड-19 एचजीआई) को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय परियोजना के रूप में शुरू किया गया था।
4 / 6
इसका उद्देश्य दुनिया भर में किए जा रहे व्यक्तिगत अध्ययनों से डेटा एकत्र करना और सभी की एक साथ पड़ताल करना है। कोविड-19 एचजीआई 82 व्यक्तिगत अध्ययनों पर आधारित है और इसके नए निष्कर्ष ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं।
5 / 6
अध्ययन में दुनिया भर के कुल 3,669 लेखकों के योगदान को शामिल किया गया है। इस समूह का सह-नेतृत्व अमेरिका में ब्रॉड इंस्टीट्यूट और इंस्टीट्यूट फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन फिनलैंड (एफआईएमएम) द्वारा किया जा रहा है।
6 / 6
डेटा विश्लेषण के लिए जिम्मेदार एक्सल श्मिट ने कहा, 'समूह ने कुल मिलाकर 51 जोखिम कारकों की सफलतापूर्वक पहचान की है, जिनमें से 28 नए हैं, जिनका पता पिछले प्रकाशन के बाद चला है।'
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए