1 / 5गर्भावस्था से पहले आप भले ही अपनी डाइट को लेकर बहुत जागरूक न हों लेकिन एक बार इस दौरान हर गर्भवती को अपने खान-पान को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि प्रेग्नेंट महिला को सुबह के नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए।2 / 5गर्भवती महिला को सुबह के नाश्ते में दूध या दूध से बनी चीजों का जैसे कि दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो सुबह की मॉर्निंग सिकनेस को तो दूर करती ही है, साथ ही इंस्टेंट एनर्जी भी देती हैं।3 / 5प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम का स्रोत होते हैं साबुत अनाज। इनका नियमित सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला की बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और जन्म से पहले ही शिशु कई सारी बीमारियों से लड़ने में शारीरिक रूप से सक्षम हो जाता है।4 / 5शरीर में कैल्शियम और कैलोरी दोनों की जरूरत को पोरा करने के लिए रोजाना की डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए। और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण आहार है। उबला हुआ अंडा या ऑमलेट दोनों खा सकती हैं।5 / 5यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हर प्रेग्नेंट महिला को सीरियस हो जाना चाहिए। महिला को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और केवल फिल्टर पानी ही पिये। अगर घर से बाहर जा रही हैं तो अपना पानी साथ लेकर जाएं। केवल गलत पानी पीने के कारण ही हमें अनेकों बीमारियों हो जाती हैं इसलिए गर्भवती को साफ पानी ही पीना चाहिए।