Nipah virus: जानिए क्या है निपाह वायरस, इसके कारण, लक्षण और बचाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 23, 2018 07:46 AM2018-05-23T07:46:16+5:302018-05-23T07:46:16+5:30

Next

केरल सरकार के अनुसार, खतरनाक निपाह वायरस से राज्य में 10 लोगों की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इनमें से 8 लोगों की मौत कोझीकोड में हुई हैं।

इस बीच एक नर्स की भी मौत हुई है जो इलाज के दौरान निपाह वायरस से पीड़ित के संपर्क में आ गई थी।

निपाह वायरस भारत में पहली बार साल 2001 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पाया गया था।

इसके बाद दूसरी बार यह साल 2007 में नदिया जिले में सामने आया।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसे दुनिया की 10 सबसे घातक बीमारियों में शामिल किया है।

यह वायरस संक्रमित चमगादड़, सूअर या इस वायरस से पीड़ित के साथ सीधे संबंध में आने से फैलता है।

इससे बचने के लिए आपको सूअरों, चमगादड़ और इससे पीड़ित व्यक्ति के पास जाने से बचना चाहिए।