लाइव न्यूज़ :

Corona Update: Covid के 159 नए मामले, 1623 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: January 27, 2024 15:57 IST

Open in App
1 / 5
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपाचारधीन मरीजों की संख्या 1,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
2 / 5
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है । देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या पांच दिसंबर तक घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि शुरू हो गई।
3 / 5
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 841 नए मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।
4 / 5
सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं न ही मौत का आंकड़ा बढ़ा है।’’
5 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम