बारिश के मौसम में डेंगू से रहें सावधान, खाना शुरू कर दें ये चीजें, कई मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: July 12, 2022 08:26 PM2022-07-12T20:26:50+5:302022-07-12T20:29:46+5:30

Next

हर्बल टी- हर्बल टी डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इलायची, पुदीना या अदरक जैसे स्वाद चुनें।

नारियल पानी- यह पानी, आवश्यक खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक स्रोत है। इससे शरीर में तरल स्तर नियंत्रित रहता है।

संतरा- यह आवश्यक पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर का भंडार है। डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।

पपीता- इसके बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले हैं। पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बढ़ाता है। पत्तियों का रस पीनसे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है।

खिचड़ी- फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है।

वेजिटेबल जूस- गाजर, ककड़ी, और अन्य पत्तेदार सब्जियां डेंगू के इलाज के लिए अच्छे होते हैं। ये सब्जियां आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई हैं।