लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1846 नये मामले सामने आए, चार मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: August 26, 2022 20:02 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,846 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80,93,122 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
2 / 5
उन्होंने बताया कि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,48,218 हो गई। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से दो मौत मुंबई में हुईं, जबकि पालघर जिले के वसई-विरार और रायगढ़ में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
3 / 5
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए 1,846 नए मामलों में से अकेले 679 मरीज मुंबई से सामने आए हैं।
4 / 5
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,240 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं और राज्य में अब तक कुल 79,33,033 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
5 / 5
महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 11,871 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 98.02 और 1.83 प्रतिशत है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,142 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई हैं।
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम