लाइव न्यूज़ :

Corona update: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 24 घंटे में कोविड-19 के 121 नए केस, जानें हर राज्य की स्थिति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2024 17:38 IST

Open in App
1 / 7
Corona update: भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 856 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
2 / 7
Corona update: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।
3 / 7
Corona update: अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे। एक अधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' स्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेज वृद्धि हुई है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।’’
4 / 7
Corona update: कुल उपचाराधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और कोविड-19 संक्रमण से 3,915 लोगों की मौत हुई थी।
5 / 7
Corona update: देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इनसे 5.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
6 / 7
Corona update: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.40 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
7 / 7
Corona update: मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। 
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम