लाइव न्यूज़ :

नहीं रुक रहे कोरोना के केस, भारत में 355 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीज 2331

By संदीप दाहिमा | Updated: January 19, 2024 19:00 IST

Open in App
1 / 5
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 355 नये मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,331 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में दो मौतें हुईं, जिनमें कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत शामिल है।
2 / 5
पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन वायरस के नये उपस्वरूप जेएन.1 तथा सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई।
3 / 5
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।’’
4 / 5
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
5 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम