लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में इन 7 हरकतों की वजह से फटते हैं होंठ, तस्वीरें देख जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2018 17:22 IST

Open in App
1 / 8
सर्दियों में त्वचा का रूखा होना एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है। होंठों की स्किन अधिक पतली होने के कारण यह जल्दी खराब होने लगती है। इसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। यही कारण है कि सर्दियों में होंठों की स्किन अधिक खराब होती है और जल्दी सही भी नहीं होती। लेकिन सही देखभाल से आप इसे ठीक कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारे द्वारा की गई गलतियों में यदि सुधार लाया जाए तो हम सुन्दर और गुलाबी होंठ पा सकते हैं।
2 / 8
1. मॉइस्चराइज ना करना: सर्दियों में जिस तरह चेहरे और शरीर के अन्य भागों की स्किन हमसे एक्स्ट्रा केयर मांगती है, ठीक इसी तरह हमें होंठों की स्किन को भी बाहर से हाइड्रेट करते रहना चाहिए। होंठ हाइड्रेट रहेंगे तो उनके फटने की संभावना कम रहती है। शीया बटर या कोकोआ बटर वाले लिप बाम से लिप्स को मॉइस्चराइज करना चाहिए।
3 / 8
2. डेड स्किन ना हटाना: होंठों पर कुछ ही समय में डेड स्किन जमने लगती है जिसे अगर समय रहते निकाला ना जाए तो यह होंठों पर जिद्दी परत को बनाती है। इस प्रक्रिया को एक्सफोलिएट करना कहते हैं। इसकी बदौलत हम इस जिद्दी परत को हटाते हैं। क्योंकि इस परत के होंठ पर लंबे समय रहने की वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं।
4 / 8
3. लोकल लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल: स्किन की जरूरत के हिसाब से हमें हमेशा सही और बेस्ट क्वालिटी वाले लिप प्रोडक्ट को चुनना चाहिए। लिप बाम हो या लिपस्टिक, अपनी पॉकेट को देखते हुए हमेशा बेस्ट चीज खरीदें। आप चाहें तो घर पर खुद लिप बाम बनाएं। इससे पैसे की बचत भी होगी और ये अधिक असर भी करते हैं।
5 / 8
4. सूरज की किरणें: सर्दियों में धुप में बैठना अच्छा लगता है। लेकिन कोशिश करें कि आप धुप की ओर चेहरा करके ना बैठें। ऐसा करने से चेहरे और होंठ, दोनों की स्किन पर टैनिंग हो जाती है। और अगर आप धुप में निकलें तो होंठों और चेहरे पर भी सन प्रोटेक्शन क्रीम लगाकर निकलें। क्रीम लगाने के बाद होंठों को बार-बार चाटना या गीला करना भी सही नहीं है।
6 / 8
5. पानी: स्किन को हेल्दी बनाने के लिए स्किन को ऊपर से और अन्दर से भी हाइड्रेट करना चाहिए। सर्दियों में पानी की प्यास कम हो जाती है। लेकिन कोशिश करें कि आप आवश्यक मात्रा में पानी जरूर पिएं। इससे होंठ हाइड्रेट रहेंगे और इनके फटने की संभावना कम रहेगी।
7 / 8
6. पोषक आहार ना लेना: होंठों की स्किन को अगर ब्यूटीफुल और ग्लोइंग बनाए रखना है तो इसके लिए पोषक आहार का सेवन जरूरी है। शरीर अन्दर से स्वस्थ होगा तो उसका सकारात्मक प्रभाव स्किन पर भी पड़ेगा। ताजे फल और सब्जियों के सेवन से होंठों का प्राकृतिक रंग बना रहता है।
8 / 8
7. धूम्रपान: जो लोग बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं उनके होंठ भी काले पड़ जाते हैं। सिगरेट में मौजूद निकोटीन होंठों की त्‍वचा को जला देता है, जिसकी वजह से होंठ काले पड़ जाते हैं। लेकिन सिर्फ होंठ ही नहीं, स्मोकिंग से दांत भी पीले पड़ जाते हैं, जो चेहरे की पर्सनालिटी को बिगाड़ने का काम करते हैं।
टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सविंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन