लाइव न्यूज़ :

चाहिए प्रियंका चोपड़ा जैसी खूबसूरत त्वचा? इन 8 आसान उपायों की मदद से पाएं बेदाग स्किन

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 10, 2023 11:29 IST

Open in App
1 / 9
प्रियंका चोपड़ा को हम सभी एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री के तौर पर जानते हैं। प्रियंका अपने ड्रेसिंग स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका फिट रहने के लिए जितना ख्याल अपनी बॉडी का रखती हैं उतना ही वह अपनी स्किन का भी ख्याल रखती हैं।
2 / 9
टैन्ड या सांवली त्वचा को दूर करने के लिए नींबू का रस सबसे अच्छा उपाय है। नींबू के प्राकृतिक विरंजन गुणों के कारण यह त्वचा पर काले धब्बे से तुरंत छुटकारा पाने में मदद करता है। नींबू का रस और पानी बराबर मात्रा में लें और इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
3 / 9
त्वचा के टैन्ड हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट के लिए रख दीजिए और अच्छे से सुखा लीजिए। इसके बाद पानी से धो लें।
4 / 9
गुलाब जल के इस्तेमाल से हम टैन्ड त्वचा में सुधार कर सकते हैं। 1 चम्मच खीरे के रस में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को टैन वाली जगह पर लगाने से तुरंत फर्क नजर आएगा। खीरे के जूस की जगह हम नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।.
5 / 9
शहद में बेहतरीन ब्लीचिंग गुण होते हैं। त्वचा पर टैनिंग दूर करने के लिए शहद फायदेमंद हो सकता है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए टैन्ड स्किन एरिया पर शहद लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। यह टैनिंग वाली त्वचा को फिर से ग्लो करने में मदद करेगा।
6 / 9
बेसन को पानी या दूध में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैन वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। चने का आटा टैनिंग को जल्दी कम करने में मदद करेगा।
7 / 9
हल्दी के इस्तेमाल से टैनिंग से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
8 / 9
पपीते को बारीक टुकड़ों में काट लीजिये और मिक्सर में बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये. इस पेस्ट को टैन हुई त्वचा पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें। पपीते के इस्तेमाल से टैनिंग कम करने में मदद मिलेगी।
9 / 9
दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। यह त्वचा पर टैनिंग से जल्दी छुटकारा दिलाने में मदद करता है और त्वचा में फिर से निखार लाता है। टैन हुई त्वचा पर दही से मसाज करने से टैन दूर होता है।
टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन