लाइव न्यूज़ :

नई-नवेली दुल्हनों के लिए फैशन आइकॉन हैं अनुष्का, फॉलो करें इनका स्टाइल स्टेटमेंट

By गुलनीत कौर | Updated: January 29, 2018 16:41 IST

बात दिल्ली में अपने ससुराल की हो या मुंबई में किसी इवेंट की, आजकल अनुष्का अपने सूट लुक से सभी नई नवेली दुल्हनों के लिए स्टाइल आइकॉन बनती जा रही हैं।

Open in App

शादी के बाद कुछ दिनों तक लड़कियों को सजने संवरने का शौक रहता है। जो लड़कियां शादी से पहले सिर्फ जीन्स टॉप या वेस्टर्न लुक में दिखती थीं वो शादी के बाद ट्रेडिशनल लुक में दिखने लगती हैं। कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला है अनुष्का शर्मा का। दिसम्बर 2017 में शादी के बाद अब तक अनुष्का कई बार सुन्दर और ट्रेडिशनल सूट पहने दिखीं। बात दिल्ली में अपने ससुराल की हो या मुंबई में किसी इवेंट की, आजकल अनुष्का अपने सूट लुक से सभी नई नवेली दुल्हनों के लिए स्टाइल आइकॉन बनती जा रही हैं। 

इटली में शादी के बाद जब विराट और अनुष्का सीधा दिल्ली आए तब सबसे पहले अनुष्का की पिंक सूट में तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। यह तस्वीरें उनके ससुराल की थीं जहां वे अपनी नई फॅमिली का साथ खूब एन्जॉय करती हुई दिखीं। 

अनुष्का का यह पिंक सूट बिलकुल प्लेन है जो आजकल की स्टाइलिश लड़कियों की पहली पसंद बन सकता है। सूट का कलर ब्राइट है लेकिन उसपर किसी भी तरह का हैवी वर्क नहीं हुआ है जो उसे गर्लिश लुक देता है। 

दिल्ली में पीएम मोदी को रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन देने के लिए मिलने गए थे विराट अनुष्का। तब अनुष्का को ब्राइट नीले रंग के सूट में देखा गया। सर्किल प्रिंट के सूट के साथ हैवी बॉर्डर वर्क का दुपट्टा और खुले बाल, इस लुक में परफेक्ट लग रही थीं अनुष्का। 

शादी के बाद फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करते हुए विराट अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। यहां अनुष्का ने लाइट कलर लेकिन हैवी एम्ब्रायडरी वर्क की ड्रेस पहनी थी, जो कि स्टाइलिश होने के साथ इंडियन लुक भी दे रही थी। इसे भी शादी के बाद लड़कियां अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 

शादी के बाद मुंबई में एक इवेंट के दौरान अनुष्का कुछ इस अंदाज में दिखीं। लॉन्ग व्हाइट सूट के ऊपर सिल्वर थ्रेड वर्क की एम्ब्रायडरी के इस सूट में अनुष्का बहुत सुन्दर लग रही थीं। सादगी दिखाने के लिए अनुष्का ने सिंपल जूड़ा किया था और एक्सेसरीज के नाम पर केवल इयरिंग्स पहने थे।

हाल ही में एक कल्चरल इवेंट के दौरान हल्के पीले रंग के सूट में दिखीं अनुष्का। सूट के साथ सफेद रंग के दुपट्टे को कैरी करने से अनुष्का का ओवरआल लुक सिंपल लेकिन आकर्षक लग रहा है। यह सूट नई दुल्हनों के लिए पहली चॉइस बन सकता है। 

फोटो: सोशल मीडिया

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्सवेडिंग सीजनवेडिंगशादीअनुष्का शर्माविराट कोहलीलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीफैशन और ठंड दोनों को कर पाएंगी बैलेंस, विंटर वेडिंग के लिए ट्राई करें ये लुक

फ़ैशन – ब्यूटीइस शादी सीजन, मेंहदी और संगीत में भी दिखें हॅाट, चुनें ये पोशाक

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो