लाइव न्यूज़ :

जहां मारा गया कानपुर का मोस्टवांटेड 'गुंडा' विकास दुबे, देखें एनकाउंटर साइट की लाइव तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2020 12:38 IST

Open in App
1 / 8
कानपुर मुठभड़े (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर (vikas Dubey Encounter) में शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह मारा गया। विकास का एनकाउंटर शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में किया गया। (फोटो सोर्स- ANI)
2 / 8
विकास दुबे को गुरुवार (9 जुलाई) को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में 250 रुपये की रशीद कटवाकर दर्शन करने गए था। तभी सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। (फोटो सोर्स- ANI)
3 / 8
कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया, तेज बारिश हो रही थी। पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गये। उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया। तभी पीछे से एस्कार्ट कर रहे एसटीएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की और उसी दौरान उसने एसटीएफ पर गोली चला दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई और वह घायल होकर गिर पड़ा। हमारे जवान उसे अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (फोटो सोर्स- ANI)
4 / 8
पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद विकास दुबे को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। (फोटो सोर्स- ANI)
5 / 8
कानपुर मुठभेड़ में यूपी पुलिस के आठ सिपाही मारे गए थे। जिसका मुख्य आरोपी विकास दुबे था। उसने पुलिस के सामने मध्य प्रदेश में बात बताई थी। विकास दुबे 3 जुलाई से फरार था। पुलिस ने उसपर पांच लाख का इनाम रखा था। (फोटो सोर्स- ANI)
6 / 8
कानपुर में फॉरेंसिक टीम एनकाउंटर साइट पर मौजूद है। आज पुलिस ने उस वक्त मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया जब वो गाड़ी पलटने के बाद ​पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। (फोटो सोर्स- ANI)
7 / 8
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की पुलिस और योगी सरकार पर फेक एनकाउंटर करने के आरोप लगाए हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज (10 जुलाई) बैठक भी की है। (फोटो सोर्स- ANI)
8 / 8
विकास दुबे को कंधे और कमर में चार गोलियां लगी हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास दुबे एनकाउंटर के बारे में जानकारी ली।
टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?