लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में स्केच आर्टिस्ट गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: September 23, 2022 20:44 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली: पुलिस ने पूर्व प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित रूप से डालने के आरोप में 22 वर्षीय स्केच आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है।
2 / 5
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान झारखंड में रांची के डोरंडा निवासी मोहम्मद तंजीम अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला, अहमद के स्केच और सोशल मीडिया पर उसके फॉलोवर्स की संख्या से प्रभावित थी।
3 / 5
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की इस छात्रा ने साइबर नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि फरवरी में दोनों इस्टाग्राम पर मिले और रिलेशनशिप में थे।
4 / 5
तहरीर के अनुसार, धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और अहमद के जोर देने पर छात्रा ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें उसके साथ साझा की। कुछ दिन पहले छात्रा पहली बार अहमद से मिली। उस दौरान छात्रा ने यूं ही अहमद का मोबाइल फोन देखा, और पाया कि उसकी कुछ आपतिजनक तस्वीरें उसके गूगल ड्राइव में हैं। तहरीर के अनुसार, छात्रा ने पाया कि अहमद के फोन में और लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो भी थे, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
5 / 5
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रेकअप से नाराज होकर अहमद ने छात्रा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता से घटना से जड़ी सारी जानकारी ले ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अहमद को जामा मस्जिद इलाके से पकड़ा गया और पूछताछ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?