लाइव न्यूज़ :

इंदौर में सात साल की बच्ची की चाकू से गोद कर हत्या, खून से लथपथ शव पड़ोसी के घर पर मिला

By संदीप दाहिमा | Updated: September 23, 2022 21:03 IST

Open in App
1 / 5
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के आजाद नगर इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी।
2 / 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया है क्योंकि उसका निर्माण अवैध तौर पर किया गया था।
3 / 5
आजाद नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पीड़िता महनूर (सात) का खून से लथपथ शव उसके पड़ोसी सद्दाम के घर पर मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
4 / 5
उन्होंने बताया कि बच्ची के शव पर चाकू से वार के निशान थे। अधिकारी ने कहा कि सद्दाम को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया, बाद में उसने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है, हालांकि अपराध के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
5 / 5
उन्होंने कहा कि इलाके में तनाव है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सद्दाम के अवैध रुप से बने मकान को शाम को गिरा दिया गया।’’
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?