लाइव न्यूज़ :

नाबालिग किशोरी को लेकर भाग रहा था प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा, चलती ट्रेन से लगा दी छलांग और फिर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2021 19:53 IST

Open in App
1 / 7
उत्तर प्रदेश में प्रेम -प्रसंग के एक मामले में नाबालिग किशोरी को कथित रूप से भगा कर ट्रेन से मुंबई जा रहे युवक ने लड़की के परिजनों द्वारा पकडे जाने पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
2 / 7
पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज युवक का शव यहां पहुंचने पर उसके परिजनों ने चार घंटा तक शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
3 / 7
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सड़क जाम ख़त्म करा दिया गया है। दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम जी यादव ने बताया की 20 जून को नाबालिग किशोरी के पिता ने यहां साहिल (20) नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
4 / 7
दोनों मुंबई जाने की बात कह कर घर से निकले थे। उन्होंने बताया इसी बीच लड़की के घर वालों ने मुंबई में इसकी सूचना अपने परिजनों को भेजी जिस पर किशोरी के चाचा और भाई मुंबई पहुंचने से पहले ही उसी ट्रेन में सवार होकर दोनों को ढूंढ रहे थे तभी अचानक ट्रेन में लड़की के भाई और चाचा को देख साहिल बोरीवली स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया।
5 / 7
थाना प्रभारी ने बताया की किशोरी ने बयान में कहा की घर वालों को देख साहिल ट्रेन से कूद गया था। उधर बोरीवली थाना पुलिस साहिल को अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई।
6 / 7
शव के यहां पहुंचने के बाद साहिल के पिता खलील ने लड़की के पिता शब्बीर, उसके भाई और चाचा पर हत्या का आरोप लगा कर सैकड़ों की भीड़ के साथ रास्ता जाम कर दिया।
7 / 7
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे शनिवार को यहां भेज दिया। यादव ने बताया मामला दर्ज कर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...