बेटी के जन्मदिन पर पिता ने ले ली बेटे की जान, हत्या करने के बाद पुलिस को बताया कारण

By मनाली रस्तोगी | Published: May 30, 2020 04:13 PM2020-05-30T16:13:58+5:302020-05-30T16:40:16+5:30

Next

कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश के बालाघाट में कथित रूप से बेरोजगार हुए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार को भोजन न मिलने से परेशान होकर अपने आठ वर्षीय बेटे के दोनों हाथ बांधकर वैनगंगा नदी में डुबोकर शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता पहले अपने घर गया और घर में बेटे को नदी में डुबोकर मारने की बात बताने के बाद फिर खुद कोतवाली पुलिस थाना पहुंच कर पुलिस हत्या की जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (Photo Credit - Aaj Tak)

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि नगर के सरस्वती नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सुनील जायसवाल ने आज दोपहर अपने पुत्र प्रतीक जायसवाल (आठ) की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पुलिस थाना पहुंचा और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। परस्ते ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। (Photo Credit - Aaj Tak)

परस्ते ने कहा कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी पिता ने पुलिस को दिये अपने बयान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसके पास कोई काम नहीं था। इसलिए अपने परिवार को पालने में अक्षम होने के कारण अपने बेटे की हत्या कर दी है। (Photo Credit - Aaj Tak)

अपनी बात को जारी रखते हुए परस्ते ने कहा कि आरोपी ने कहा कि बेटे को मार कर वह अपना वंश खत्म करना चाहता था। (Photo Credit - Aaj Tak)

वहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी काम नहीं होने के कारण अक्सर तनाव में रहता था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (28 मई) को आरोपी की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 10 साल है का जन्मदिन भी था। जिसके लिये केक लेने के नाम पर आरोपी पिता अपने बेटे को लेकर घर से निकला था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)