लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: सेंसेक्स ने लगाई डुबकी 1,062 अंक फिसला, निफ्टी 22,000 अंक से नीचे

By संदीप दाहिमा | Updated: May 9, 2024 16:55 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स ने 1,062 अंक का गोता लगाया जबकि निफ्टी लुढ़क कर 22,000 अंक के स्तर नीचे आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी और एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 1,062.22 अंक यानी 1.45 अंक लुढ़क कर 72,404.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,132.21 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 345 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 370.1 अंक तक लुढ़क गया था। सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद पांच प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इसके अलावा एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
4 / 5
दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और एचसीएल टेक लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 6,669.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में भी बुधवार को मिला-जुला रुख रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत चढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 45.46 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी 22,302.50 अंक पर स्थिर रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा