लाइव न्यूज़ :

Stock Market Updates: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 203 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 20, 2025 16:59 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिका के शुल्क लगाने पर अनिश्चितता के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,735.96 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
दिन के कारोबार में यह 476.17 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,463.01 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 22,913.15 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में उल्लेखनीय गिरावट हुई। एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
4 / 5
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के शुल्क लगाने की आशंका को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण घरेलू शेयर सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी गई। इसके अलावा, प्रस्तावित व्यापार नीति से मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने का अनुमान है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि ब्याज दर कटौती में देरी हो सकती है।''
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त मे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?