लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में 168 अंक की गिरावट, गंवाई शुरुआती बढ़त

By संदीप दाहिमा | Updated: January 16, 2023 17:49 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाये और बीएसई सेंसेक्स 168 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का बाजार से पूंजी निकालना जारी रहने तथा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 168.21 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और 60,586.77 अंक तक गया।
3 / 5
बाद में इसमें गिरावट आई और कारोबार के दौरान यह 297.35 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,894.85 अंक पर बंद हुआ।
4 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, थोक मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 22 महीने के निचले स्तर 4.95 प्रतिशत पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,422.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीटाटा मोटर्समहिंद्राMahindraWipro
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?