लाइव न्यूज़ :

बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 284 अंक मजबूत, निफ्टी 16,600 के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: July 21, 2022 17:09 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 284 अंक से अधिक लाभ में रहा। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी रही।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 284.42 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,681.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 340.96 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 16,605.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शेयरों में इंडसइंड बैंक 7.88 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 60.5 प्रतिशत बढ़ने की खबर से शेयर में तेजी आई।
3 / 6
इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं।
4 / 6
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के समर्थन से घरेलू बाजार वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव के बावजूद बढ़त में रहा...।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
5 / 6
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी रही थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,780.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?