लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, कई शेयर नुकसान में, देखें लिस्ट

By संदीप दाहिमा | Updated: May 30, 2025 11:06 IST

Open in App
1 / 6
एशियाई बाजारों में सुस्त रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 219 अंक की गिरावट के साथ 81,414.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 53.6 अंक फिसलकर 24,780 अंक पर रहा।
2 / 6
विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्क हैं। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।
3 / 6
लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), नेस्ले, सन फार्मा और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
4 / 6
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकरात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
5 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 884.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
6 / 6
वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,286.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?