लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 81.97 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: July 21, 2023 16:49 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चा तेल मूल्यों में मजबूती के रुख और डॉलर में तेजी लौटने के साथ रुपये में गिरावट आई।
2 / 5
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 प्रति डॉलर पर खुला।
3 / 5
कारोबार के दौरान यह 81.94 के उच्चस्तर और 82.05 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
बृहस्पतिवार को रुपया 81.93 प्रति डॉलर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 101 हो गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 887.64 अंक लुढ़क कर 66,684.26 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,370.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?