लाइव न्यूज़ :

जुलाई में रिलायंस जियो ने 65.1 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, भारती एयरटेल भी फायदे में, 14.3 लाख ने वोडाफोन-आइडिया को छोड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 23, 2021 18:02 IST

Open in App
1 / 7
वित्तीय संकट का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने जुलाई में 14.3 लाख मोबाइल ग्राहक गंवाए जबकि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि हुई।
2 / 7
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए जुलाई में 65.1 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या में 19.42 लाख का इजाफा हुआ।
3 / 7
ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2021 में जियो की कुल मोबाइल ग्राहक संख्या तेजी से बढ़ते हुए 44.32 करोड़ पर पहुंच गई।
4 / 7
एयरटेल का ग्राहक आधार भी बढ़कर 35.40 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ जुलाई महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 14.3 लाख घटकर 27.19 करोड़ रह गई।
5 / 7
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में दबाव में फंसे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी है।
6 / 7
इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत देना, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल हैं।
7 / 7
सरकार के इस कदम से वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें पिछले वैधानिक बकाया के रूप में हजारों करोड़ का भुगतान करना पड़ता है। 
टॅग्स :रिलायंस जियोएयरटेलVodafone Ideaवोडाफ़ोनट्राईभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?